राजस्थान: नेता प्रतिपक्ष जूली ने बाजार में आग लगने की घटना को सरकार की प्रशासनिक विफलता बताया

राजस्थान: नेता प्रतिपक्ष जूली ने बाजार में आग लगने की घटना को सरकार की प्रशासनिक विफलता बताया

राजस्थान: नेता प्रतिपक्ष जूली ने बाजार में आग लगने की घटना को सरकार की प्रशासनिक विफलता बताया
Modified Date: September 18, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: September 18, 2026 10:39 pm IST

जयपुर, 18 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने यहां पुरोहित जी के कटले में भीषण आग लगने की घटना को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह हादसा राज्य सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता तथा चरम संवेदनहीनता का जीता-जागता सबूत है।

उल्लेखनीय है कि शहर की बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में बृहस्पतिवार को लगी भीषण आग लगने से 20 से अधिक दुकानें व गोदाम खाक हो गए थे।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा, “बड़े अफसोस की बात है कि प्रदेश की पूरी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सिर्फ चापलूसी के दीये जलाने में व्यस्त रही, जबकि संवेदनहीन भाजपा सरकार इस भयानक अग्निकांड में अपने जीवनभर की पूंजी गंवा चुके व्यापारियों की सुध नहीं ले रही है।”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता का केंद्र कहे जाने वाले जयपुर से खुद मुख्यमंत्री, दो-दो उप-मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री हैं, फिर भी इस हादसे से प्रभावित हुए लोगों के प्रति इतनी बेरुखी और अनदेखी बेहद शर्मनाक है।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में