राजस्थान: रेल की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

राजस्थान: रेल की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

राजस्थान: रेल की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत
Modified Date: August 8, 2026 / 04:25 pm IST
Published Date: August 8, 2026 4:25 pm IST

जयपुर, आठ अगस्त (भाषा) राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार देर रात रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि दोनों ने रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार, पचपदरा थाना क्षेत्र में जानियाना गांव के पास शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किशन (25) और उसकी मंगेतर (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों जानियाना गांव के पास रेलवे लाइन पर पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया।

पचपदरा थानाधिकारी बाबूराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में