राजस्थान : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक-युवती की मौत

Ads

राजस्थान : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक-युवती की मौत

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 02:33 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 02:33 PM IST

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब नौ बजे नींदड़ मोड़ के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल ले जाया गया।

हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।

भाषा बाकोलिया मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र

जितेंद्र