राजस्थान : एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

Ads

राजस्थान : एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 5, 2024 / 02:47 PM IST,
    Updated On - April 6, 2024 / 06:07 PM IST

जयपुर, पांच अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर ने बृहस्पतिवार की रात कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हरसोरा इलाके में विजेंद्र यादव (45) कुएं में कूद गया और शुक्रवार सुबह यादव का शव कुएं से निकाला गया।

उसने बताया कि यादव के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर पैसे को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि हालांकि उन्होंने ‘सुसाइड नोट’ में किसी का नाम नहीं लिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र