राजस्थान : पारेषण लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Ads

राजस्थान : पारेषण लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 08:53 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 08:53 PM IST

जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के जालोर जिले में पारेषण लाइन की मरम्मत कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव में हुआ, जहां अखाराम मेघवाल पारेषण लाइन में आई खामी को ठीक कर रहा था।

पुलिस के बताया कि मरम्मत कार्य के लिए बिजली काट दी गई थी, लेकिन कथित तौर पर गलतफहमी के कारण बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि अखाराम मेघवाल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कई घंटों तक बिजली के खंभे पर फंसा रहा।

दूसरी ओर, मृतक के पिता रूपाराम बेटे की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल की ओर जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके दोनों पैर टूट गए हैं और सिर में चोट आई है।

रूपाराम के साथ आ रहे दो अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाषा बाकोलिया

धीरज

धीरज