राजस्थान: जयपुर में राजीनामे के लिए हुई बैठक में चाकू से हमला, एक व्यक्ति की मौत

राजस्थान: जयपुर में राजीनामे के लिए हुई बैठक में चाकू से हमला, एक व्यक्ति की मौत

राजस्थान: जयपुर में राजीनामे के लिए हुई बैठक में चाकू से हमला, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: August 25, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: August 25, 2026 4:49 pm IST

जयपुर, 25 अगस्त (भाषा) राजस्थान के जयपुर में विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक के दौरान कथित तौर पर चाकू से किये गये हमले में 22 साल के एक युवक की मौत हो गई और उसका बड़ा भाई घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाकिर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना विद्याधर नगर इलाके में हुई, जिसके बाद दोनों लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाकिर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई कय्यूम (38) का इलाज जारी है।

विद्याधर नगर के थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि घटना सोमवार रात की है।

उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और विवाद सुलझाने के लिए दोनों गुट सोमवार देर रात मंदिर मोड़ के पास मिले थे, जहां यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि कय्यूम का भट्टा बस्ती के कुछ युवकों के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था।

पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य आरोपी को ढूंढने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में