राजस्‍थान: चिकित्‍सा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ads

राजस्‍थान: चिकित्‍सा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 28, 2022 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

जयपुर, 28 जुलाई (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार को राजकीय चिकित्सालय के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को एक मरीज का ‘ऑपरेशन’ करने की एवज में पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) के एक दल ने डीडवाना के राजकीय चिकित्सालय के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी इंद्रराम रणवां को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके परिजन का ‘ऑपरेशन’ करने के लिए आरोपी चिकित्‍सा अधिकारी रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद एसीबी के एक दल ने शिकायत की सत्यापन के बाद जाल बिछाया और आरोपी को आज बृहस्पतिवार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

भाषा पृथ्‍वी गोला निहारिका

निहारिका