राजस्थान : न्यूनतम तापमान में वृद्धि

राजस्थान : न्यूनतम तापमान में वृद्धि

राजस्थान : न्यूनतम तापमान में वृद्धि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 24, 2020 8:08 am IST

जयपुर, 24 नवंबर (भाषा) राजस्थान में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढोतरी दर्ज की गयी है और माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार रात चुरू व भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार डबोक में रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस व चित्तौड़गढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से 14.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

भाषा पृथ्वी

रंजन शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में