राजस्थान : प्रोफेसर सारस्वत कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु नियुक्त

Ads

राजस्थान : प्रोफेसर सारस्वत कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु नियुक्त

  •  
  • Publish Date - June 5, 2025 / 08:10 PM IST,
    Updated On - June 5, 2025 / 08:10 PM IST

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत को कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है।

इसके अनुसार कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक (इनमें से जो भी पहले के लिए) की गई है।

भाषा

पृथ्वी, रवि कांत

रवि कांत