जयपुर, चार जून (भाषा) राजस्थान के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि इस दौरान धूलभरी आंधी और गरज के साथ तेज हवा भी चली।
मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी सहित पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर रात के समय गर्मी रही।
विभाग ने बताया, कोटा जिले के सांगोद में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई।
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सांगरिया (हनुमानगढ़) में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
अजमेर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भाषा बाकोलिया मनीषा जितेंद्र
जितेंद्र