राजस्थान : कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

राजस्थान : कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

राजस्थान : कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश
Modified Date: January 23, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: January 23, 2026 11:34 am IST

जयपुर, 22 जनवरी (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को बारिश हुई।

मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वज्रपात तथा तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक 13.0 मिलीमीटर बारिश पुष्कर, अजमेर में दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज शुक्रवार को भी बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 जनवरी को सक्रिय होगा।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में