राजस्थान में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत
राजस्थान में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर और भरतपुर में आंधी-अंधड़ और तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां तूफान और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Rajasthan: Seven dead in Dholpur after a rainstorm hit the region. Several people injured pic.twitter.com/hZJFnLmBjV
— ANI (@ANI) April 12, 2018
धौलपुर में तेज बारिश होने से सड़कें और घरों तक पानी भर गया। धौलपुर में तूफान से 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं भरतपुर में भी इस मौसम की बेरूखी ने 5 लोगों की जान ले ली। बारिश और आंधी के कारण आगरा-धौलपुर पर कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
Waterlogging after heavy rain in Rajasthan’s Dholpur. (11.4.18) pic.twitter.com/hrWTYywBvy
— ANI (@ANI) April 12, 2018
बुधवार शाम देश के इलाकों में आंधी और तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई, आफत की बारिश से जानमाल के साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
Rajasthan: 7 dead in Dholpur and 5 dead in Bharatpur after a rainstorm hit the region. Train movement was also affected on Agra-Dholpur line
— ANI (@ANI) April 12, 2018
मथुरा में बुधवार शाम तेज बारिश के साथ ओलों से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मथुरा में किसानों की 80% फसलें तबाह हो गई हैं। परेशान किसान सरकार से मुआवाजे की मांग कर रहे हैं।
Mathura: Crop damaged due to heavy rain and hailstorm. Farmers say, ‘there is nothing left now, more than 80% of the crop has been destroyed. We hope govt helps us.’ pic.twitter.com/9ktvDoBbwY
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2018
तूफान ने आगरा में भी कहर ढाया है। तेज आंधी तूफान से ताजमहल कैंपस में मौजूद एक मीनार गिर गया। गनीमत रही मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
#heavyrain causes pillar inside #TajMahal premises to collapse, no casualties reported
Read @ANI Story | https://t.co/lvHKZBH317 pic.twitter.com/hn0rjVHHBP
— ANI Digital (@ani_digital) April 11, 2018
मौसम विभाग ने दो दिन 11 और 12 अप्रैल के लिए पहले ही अलर्ट जारी किया था. विभाग ने दोनों दिन तेज आंधी और तूफान की आशंका जताई थी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


