राजस्थान : पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजस्थान : पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजस्थान : पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Modified Date: January 26, 2026 / 11:11 am IST
Published Date: January 26, 2026 11:11 am IST

जयपुर, 26 जनवरी (भाषा) राजस्थान में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह पारंपरिक उत्साह से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों व अन्य सरकारी भवनों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ। यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर ध्वज फहराया।

आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी। शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने अमर जवान ज्योति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में