राजस्थान: पाकिस्तान से लगती सीमा पर विशेष चौकसी

Ads

राजस्थान: पाकिस्तान से लगती सीमा पर विशेष चौकसी

  •  
  • Publish Date - January 15, 2024 / 07:42 PM IST,
    Updated On - January 15, 2024 / 07:42 PM IST

जैसलमेर, 15 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजस्थान में पाकिस्तान से लगती सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और उससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सीमा पर विशेष चौकसी शुरू की गई है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का सालाना ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ भी अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। सूत्रों ने कहा कि ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ के दौरान सीमा पर कर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाती है और सेक्टर और बटालियन मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सरहद पर भेज दिया जाता है।

इस दौरान आधुनिक हथियार और उपकरण भी सीमा पर रखे जाते हैं और बल के महानिरीक्षक (आईजी) व उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी भी सरहद पर रात बिताते हैं। हर साल गणतंत्र दिवस के आसपास सीमा पर करीब दस दिन का विशेष अलर्ट रहता है।

हालांकि सूत्रों ने कहा कि इस बार अयोध्या में समारोह को देखते हुए भी बीएसएफ को सतर्क किया गया है।

भाषा सं. पृथ्वी नोमान

नोमान