राजस्थान : पारिवारिक विवाद में चाकू से हमला, तीन की मौत

राजस्थान : पारिवारिक विवाद में चाकू से हमला, तीन की मौत

राजस्थान : पारिवारिक विवाद में चाकू से हमला, तीन की मौत
Modified Date: July 16, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: July 16, 2026 7:42 pm IST

जयपुर, 16 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना छत्तरगढ़ के सुरजनवाली गांव में घटी, जहां कुछ रिश्तेदारों के बीच परिवार की एक लड़की के रिश्ते को लेकर विवाद हो गया और उन्होंने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया गया।

खाजूवाला की पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा कुमारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक-दूसरे पर चाकू से हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान खारवाली के जिंदू खान (55) और उसके बेटे करीम खान (25) तथर रिश्तेदार अलीशेर (60) के रूप में हुई है।

कुमार के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में