राजस्थान: तालाब में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत

राजस्थान: तालाब में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत

राजस्थान: तालाब में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत
Modified Date: May 15, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: May 15, 2026 3:01 pm IST

जयपुर, 15 मई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में तीन सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार को बज्जू इलाके की ग्राम पंचायत ग्रान्धी की रोही का है। तीनों बहनें बृहस्पतिवार दोपहर गायों को पानी पिलाने और कपड़े धोने के लिए खेत के एक हिस्से में बनाए गए तालाब में गई थीं। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिवारवालों ने तलाश शुरू की।

पुलिस ने कहा कि आशंका होने पर तालाब में तैराक उतारे गए। इसके बाद स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से तीनों के शव बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार संभवत: यह हादसा एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हुआ। मृतकों की पहचान धापू (23), अनु (18) और सुशीला (17) के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में