राजस्थान: आयकर विभाग का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, करदाता सेवाओं में सुधार पर जोर

राजस्थान: आयकर विभाग का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, करदाता सेवाओं में सुधार पर जोर

राजस्थान: आयकर विभाग का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, करदाता सेवाओं में सुधार पर जोर
Modified Date: August 18, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: August 18, 2026 8:09 pm IST

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान के जयपुर में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में करदाता सेवाओं में सुधार, मुकदमों में कमी लाने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आयकर विभाग के भविष्य के कामकाज के लिए कार्ययोजना तैयार करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी।

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों और प्रधान महानिदेशकों (आयकर) के सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अग्रवाल ने विभाग की भविष्य की दिशा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवादात्मक चर्चा की।

उन्होंने विचार-विमर्श से सामने आए सुझावों को ठोस और क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना में बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन के दौरान देशभर में आयकर कार्यालयों के बुनियादी ढांचे की जरूरतों और आवश्यक सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने विभाग के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए और भविष्य के कामकाज के लिए प्राथमिकताएं तय कीं।

सम्मेलन में सीबीडीटी के सदस्य पंकज कुमार मिश्रा, संजय बहादुर, प्रसेनजीत सिंह, जी. अपर्णा राव, पल्लवी अग्रवाल और सुनील कुमार सिंह के अलावा देशभर से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, प्रधान महानिदेशक, आयकर आयुक्त (प्रशासन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में