Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Rajasthan Weather Update/ Image Source : AI GENERATED

Modified Date: June 1, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: June 1, 2026 10:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई।
  • बारिश और ओलावृष्टि के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
  • सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में लगातार आंधी-बारिश की गतिविधियां हो रही हैं।

Rajasthan Weather Update: जयपुर: राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, नागौर, फलौदी, चित्तौड़गढ़ और अजमेर सहित 10 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, (Rajasthan Weather Update) जबकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई।

इन जिलों में हुई भारी बारिश

विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में लगातार आंधी-बारिश की गतिविधियां हो रही हैं। उसने बताया कि बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर को छोड़कर अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। विभाग ने बताया कि सोमवार को फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Rajasthan Weather Update)  राजस्थान में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और कई जिलों में धूल भरी आंधी आई तथा हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ में 20 मिलीमीटर, टोंक के निवाई में 11 मिलीमीटर, अजमेर में 12.6 मिलीमीटर और नागौर में 13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। (Rajasthan Weather Update) विभाग ने बताया कि जयपुर में दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन शाम में बारिश के बाद इसमें गिरावट आई। विभाग ने पांच जून तक कई जिलों में आंधी और बारिश की आशंका को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.