Rajasthan Food Poisoning News : क्या आप भी खाते हैं शादी की मिठाई? तो हो जाएं सावधान, मुंह मीठा करते ही 100 से ज्यादा लोगों के साथ हो गया बड़ा कांड

Ads

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान मिठाई खाने के बाद 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच 105 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 09:12 AM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 09:14 AM IST

Rajasthan Food Poisoning News / Image Source : YOUTUBE

HIGHLIGHTS
  • शादी की मिठाई खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार
  • 105 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए

जयपुर : Rajasthan Food Poisoning News राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहाँ ढाणी गैसकान में मिठाई खाना मेहमानों और ग्रामीणों को इतना भारी पड़ा कि देखते ही देखते 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मिठाई चखने के कुछ ही देर बाद बच्चों और बुजुर्गों समेत दर्जनों लोगों को तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिससे शादी वाले घर में खुशियों की जगह चीख-पुकार मच गई।

105 लोगों को अस्पताल में किया गया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शादी में आई मिठाइयां जैसे ही बांटी गईं, वैसे ही लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार होने लगे। Food Poisoning News आनन-फानन में करीब 105 लोगों को आतेला और शाहपुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम कपिल कुमार उपाध्याय और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

Marriage Function Incident खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के सैंपल को जाँच के लिए भेजा

बताय जा रहा है की समय पर इलाज मिलने से ज्यादातर लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है और कई को छुट्टी दे दी गई है। फ़िलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है ताकि यह पता चल सके कि मिठाइयों में क्या खराबी थी। फिलहाल प्रशासन मामले की पूरी जांच कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

यह घटना कहां हुई?

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर क्षेत्र में।

कितने लोग बीमार हुए?

मिठाई खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार पड़े, जिनमें 105 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।