पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों पर अपनी निर्भरता घटाने के लिए राजस्थान महाराष्ट्र का मॉडल अपनाएगा

पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों पर अपनी निर्भरता घटाने के लिए राजस्थान महाराष्ट्र का मॉडल अपनाएगा

पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों पर अपनी निर्भरता घटाने के लिए राजस्थान महाराष्ट्र का मॉडल अपनाएगा
Modified Date: January 28, 2024 / 06:56 pm IST
Published Date: January 28, 2024 6:56 pm IST

जयपुर, 28 जनवरी (भाषा) राजस्थान सरकार सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को दिन में बिजली की आपूर्ति करने तथा विद्युत वितरण तंत्र में सुधार लाने के लिए महाराष्ट्र के मॉडल को अपनाएगी।

एक अधिकारिक बयान के अनुसार इस संबंध में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का दल जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा कर वहां की सरकार द्वारा इस दिशा में किए गए नीतिगत बदलावों तथा इनके माध्यम से आए सफल परिणामों का अध्ययन करेगा तथा राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप इन्हें यहां लागू करने के संबंध में रणनीति तैयार करेगा।

राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुम्बई में मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख शासन सचिव(ऊर्जा) आभा शुक्ला भी मौजूद थीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बीते दिनों दिल्ली में केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान सिंह ने उन्हें ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता को कम करने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार के मॉडल को अपनाने का सुझाव दिया था।

भाषा कुंज राजकुमार


लेखक के बारे में