राजस्थान: अच्छी बारिश की कामना के लिए महिलाओं ने पुरुषों का वेश धारण कर निकाली पारंपरिक ‘धाड़’
राजस्थान: अच्छी बारिश की कामना के लिए महिलाओं ने पुरुषों का वेश धारण कर निकाली पारंपरिक ‘धाड़’
जयपुर, 19 जुलाई (भाषा) अच्छी बारिश की कामना को लेकर डूंगरपुर जिले के चीखली उपखंड के कुआं गांव में रविवार को सैकड़ों आदिवासी महिलाओं ने पुरुषों का वेश धारण कर सदियों पुरानी लोक परंपरा के तहत पारंपरिक ‘धाड़’ निकाली और इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
रविवार अपराह्न करीब एक बजे चीखली उपखंड के कुआं गांव में डूंगर, डूंगर घाटा, सारण खास और आसपास के गांवों से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने सफेद धोती-कुर्ता पहनकर सिर पर साफा बांधा और हाथों में लाठियां, डंडे, हंसिए तथा अन्य कृषि औजार लेकर जुलूस निकाला।
वागड़ अंचल में मान्यता है कि जब मानसून कमजोर पड़ जाता है और बारिश नहीं होती, तब आदिवासी महिलाएं पुरुषों का वेश धारण कर देवी मंदिर तक ‘धाड़’ निकालती हैं।
लोक मान्यता के अनुसार, इस परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। इसी विश्वास के साथ महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए ‘धाड़’ निकाली।
भाषा बाकोलिया
सिम्मी
सिम्मी

Facebook


