राजस्थान: युवक ने गोली मार कर आत्महत्या की

Ads

राजस्थान: युवक ने गोली मार कर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 27, 2024 / 05:20 PM IST,
    Updated On - March 27, 2024 / 05:20 PM IST

जयपुर, 27 मार्च (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को नंद गांव में रामपाल (35) ने बंदूक से खुद को गोली मार ली और उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका और मामले की आगे की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन