राजस्थान : उदयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

Ads

राजस्थान : उदयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 10:38 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 10:38 PM IST

जयपुर, 28 मार्च (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में वल्लभनगर थाना क्षेत्र के नवानिया रोड पर शुक्रवार रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक घायल हुए हैं और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रुद्र नागदा के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारी। घटना के बाद मृतक के परिवार और ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए शव को हादसे में शामिल ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने एम्बुलेंस रोककर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक फरार है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत