नई दिल्ली। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने से रेलवे और प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन ट्रेन को रास्ते में रोककर जांच करने पर उसमें कोई बम नहीं मिला। इससे पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। ट्रेन दिल्ली स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी अचानक ट्रेन में बम रखे होने की सूचना मिली। तब तक ट्रेन गाजियाबाद पहुंच चुकी थी।
सूचना मिलते ही तत्काल गाजियाबाद स्टेशन को सूचना देकर ट्रेन को वहीं रोका गया। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर पहले पूरी ट्रेन खाली कराई और उसके बाद खोजी कुत्तों और उपकरणों की मदद से पूरी ट्रेन को छान मारा। कहीं कोई बम या विस्फोटक सामान नहीं मिला। इस दौरान रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : रेलवे अब ठेके पर रखेगा कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मियों को भी मिलेगा फायदा
हालांकि ट्रेन से यात्रियों को उतारे जाने से उनमें अफरा-तफरी मच गई थी। यात्रियों को उतारने से पहले उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें किस कारण से ट्रेन से उतारा जा रहा है।
वेब डेस्क, IBC24