रजनीकांत ने कोरोना वायरस से संक्रमित प्रशंसक को ऑडियो संदेश भेजकर उसके स्वस्थ होने की कामना की

Ads

रजनीकांत ने कोरोना वायरस से संक्रमित प्रशंसक को ऑडियो संदेश भेजकर उसके स्वस्थ होने की कामना की

  •  
  • Publish Date - September 17, 2020 / 02:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

चेन्नई, 17 सितंबर (भाषा) जाने माने अभिनेता रजनीकांत ने कोविड-19 और किडनी संबंधी एक अन्य बीमारी से संक्रमित अपने एक प्रशंसक को बृहस्पतिवार को ऑडियो संदेश भेजकर उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रजनीकांत ने संदेश में कहा, ‘‘मुरली। मैं रजनीकांत बोल रहा हूं। आपको कुछ नहीं होगा। बहादुर बनिए। मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जल्द स्वस्थ होंगे और घर लौटेंगे। आप स्वस्थ होने के बाद अपने परिवार के साथ मुझसे मिलने आइए। हौसला रखिए। मैं आपके लिए प्रार्थना करूंगा। ईश्वर आपको लंबी आयु दे।’’

दरअसल, रजनीकांत के इस प्रशंसक ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने स्वस्थ होने को लेकर संदेह जताया था और आशंका जताई थी कि वह एक राजनीतिक दल की शुरुआत करने के लिए आयोजित समारोह में अभिनेता के लिए काम नहीं कर पाएंगे।

उसने रजनीतकांत से 2021 विधानसभा चुनाव जीतकर तमिलनाडु का नेतृत्व करने की अपील की थी।

अभिनेता का संदेश सुनने के बाद मुरली ने रजनीकांत को धन्यवाद दिया।

उसने ट्वीट करने दावा किया कि हालिया जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।

प्रशंसक ने भरोसा जताया कि वह किडनी संबंधी बीमारी से भी उबरने के बाद स्वस्थ हो जाएगा।

भाषा सिम्मी पवनेश

पवनेश