राजनाथ सिंह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

राजनाथ सिंह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

राजनाथ सिंह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: January 10, 2022 5:22 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि उनमें कोरोना के ‘हल्के लक्षण’ हैं और अपने घर में ही पृथक-वास में हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘जांच में मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं और मुझमें इसके हल्के लक्षण हैं। मैं घर में ही पृथक-वास में हूं। हाल में मेरे सम्पर्क में आने वाले हर व्यक्ति से मैं आग्रह करता हूं कि वे खुद को पृथक कर लें और अपनी कोविड जांच कराएं।’’

भाषा सुरेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में