Rajnath Singh on Operation Sindoor: “भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया.. उसी को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा” – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Ads

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है। अजीत डोवाल ने साफ़ किया है कि भारत आगे नहीं बढ़ना चाहता लेकिन अगर पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई की तो भारत उसका मुहतोड़ जवाब देगा।

  •  
  • Publish Date - May 7, 2025 / 05:09 PM IST,
    Updated On - May 7, 2025 / 05:09 PM IST

Rajnath Singh on Operation Sindoor || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • भारत ने PoJK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर रात 1:30 बजे हमला किया।
  • ऑपरेशन में करीब 100 आतंकी मारे गए, 55 से अधिक घायल, सैन्य ठिकानों को नहीं छुआ।
  • हमले के बाद श्रीनगर, जम्मू, लेह सहित कई शहरों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित।

Rajnath Singh on Operation Sindoor: नई दिल्ली: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। करीब 25 मिनट तक चले इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तानी सेना या सिविलियन इलाकों को निशाना नहीं बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस हमले में करीब 100 आतंकियों के मौत की बात कही जा रही है। भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने इस पूरे ऑपरेशन को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी, थल सेना लेफ्टिनेंट सोफिया कुरैशी और एयर फ़ोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया गया है कि, किस तरह से आतंकी कैम्प को टारगेट किया गया था।

Read More: Operation Sindoor Drone Videos: भारतीय सेना ने जारी किया हमले का ड्रोन वीडियो.. बताया किस तरह आतंकी कैम्पों को किया गया नेस्तनाबूद, आप भी देखें

पाकिस्तान के खिलाफ की गई इस पूरी कार्रवाई पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रेस को सम्बोधित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर को अंजाम देकर भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के उस दावे को ख़ारिज कर दिया जिसमें आम लोगों पर हमले की बात कही जा रही थी। रक्षा मंत्री ने साफ़ किया कि भारतीय सेना ने उन्ही लोगों को निशाना बनाया है जिन्होंने उनके मासूमों को मारा था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘एक तरीके से देखा जाए तो हम कह सकते हैं यह एक तरह से सटीकता और मानवीयता हमारे जवानों ने दिखाई। मैं सेना को साधुवाद देता हूं। जिन आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा था, सेना ने उनके कैंप नष्ट कर दिए। इसमें किसी भी सिविलियन्स को कोई नुकसान नहीं हुआ।’

मसूद अजहर का परिवार ख़त्म

Rajnath Singh on Operation Sindoor: इस पूरे हमले में भारतीय सेना में सबसे बड़ी कामयाबी बहावलपुर में मिली है। यहाँ भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य भी इस स्ट्राइक में मारे गए है। ढेर हुए लोगों में आतंकी मसूद अजहर की बहन और बहनोई भी शामिल है। मसूद अजहर का ठिकाना बहावलपुर में था। यही से वह आतंक की फैक्ट्री चलाता था और भारत के खिलाफ साजिश रचता था।

डोवाल की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है। अजीत डोवाल ने साफ़ किया है कि भारत आगे नहीं बढ़ना चाहता लेकिन अगर पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई की तो भारत उसका मुहतोड़ जवाब देगा।

Read Also: Operation sindoor Live Updates: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने किया भारतीय सेना को सलाम.. बनाये हुए हैं हालात पर नजर

समक्षकों से की चर्चा

  • डोभाल ने सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
  • इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन (UK) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल से बातचीत कर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी।
  • डोभाल ने सऊदी अरब के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद अल ऐबन से भी बातचीत की।
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचएच शेख तहनून से भी फोन पर बातचीत कर डोभाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात की जानकारी दी।
  • उन्होंने यूएई की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव अली अल शम्सी से भी संपर्क किया।
  • डोभाल ने जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मासाताका ओकानो से भी बातचीत की।
  • भारत के एनएसए ने रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सेर्गेई शोइगु से भी संपर्क साधा।
  • अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य एवं विदेश मंत्री वांग यी से संपर्क किया।
  • डोभाल ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बॉन से भी बात की।

पाकिस्तान को भारत ने सिखाया सबक

Rajnath Singh on Operation Sindoor: गौरतलब है कि, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। करीब 25 मिनट तक चले इस कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तानी सेना या सिविलियन इलाकों को निशाना नहीं बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस हमले में करीब 100 आतंकियों के मौत की बात कही जा रही है। भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने इस पूरे ऑपरेशन को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी, थल सेना लेफ्टिनेंट सोफिया कुरैशी और एयर फ़ोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया गया है कि, किस तरह से आतंकी कैम्प को टारगेट किया गया था।

Read Also: Operation sindoor Live Updates: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने किया भारतीय सेना को सलाम.. बनाये हुए हैं हालात पर नजर

 

1. ऑपरेशन सिन्दूर क्या है और यह कब हुआ?

ऑपरेशन सिन्दूर एक सैन्य कार्रवाई है, जो भारत ने 7 मई 2025 की रात 1:30 बजे की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

2. इस ऑपरेशन में किन स्थानों को निशाना बनाया गया और कितना नुकसान हुआ?

ऑपरेशन में बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। 30 आतंकी मारे गए और 55 से अधिक घायल हुए।

3. ऑपरेशन सिन्दूर का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?

ऑपरेशन के बाद भारत में श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला व बीकानेर की विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।