उपसभापति के चुनाव में हरि की ही होगी जीत, समझिए अंकगणित

Ads

उपसभापति के चुनाव में हरि की ही होगी जीत, समझिए अंकगणित

  •  
  • Publish Date - August 9, 2018 / 05:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में जीत हरि की पक्की है। क्योंकि दोनों तरफ के उम्मीदवार का नाम की  शुरुआत हरि से  होती है। ज्ञात हो कि एनडीए की तरफ से जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश उम्मीदवार हैं तो यूपीए की तरफ से कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद को रणभूमि में धकेला गया है  । बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने अपने उम्मीदवार को मजबूत कैंडिडेट मान रही है। लेकिन बीजेडी के समर्थन की घोषणा के बाद एनडीए का पलड़ा भारी हो गया है। 

 

ये भी पढ़ें –टीम इंडिया की फोटो में अनुष्‍का की उपस्थिति,क्रिकेट प्रेमियों ने किया ट्रोल

 

इतना ही नहीं  बीजेपी सूत्रों का कहना है कि उनके कैंडिडेट के पास राज्यसभा में संख्याबल है। आपको बता दें कि राज्यसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 244 है। बीजेपी के दावे को सही मानें तो हरिवंश जीतते दिख रहे हैं।

ज्ञात हो कि  एनडीए के 91, तीन नामित सदस्य, एक अमर सिंह, AIADMK के 13, टीआरएस के 6 और INLD के एक सदस्य का समर्थ मिलने की उम्मीद है। इन्हें जोड़ लीजिए तो वोटों की संख्या 115 हो जाती है। बीजेडी के पास 9 वोट हैं। नवीन पटनायक ने समर्थन का ऐलान कर दिया है। ऐसे में एनडीए के पास 124 वोट हो जा रहे हैं। हालांकि इसमें एक बात ध्यान देने वाली है कि अबतक टीआरएस ने समर्थन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

 

वेब डेस्क IBC24