चेन्नई, नौ मार्च (भाषा) राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और इन दोनों दलों के सहयोगियों के कुल छह उम्मीदवारों को सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
द्रमुक के तिरुचि शिवा और कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, कांग्रेस पार्टी के क्रिस्टोफर मणिकम, द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम थंबी दुरई और पीएमके के अंबुमणि रामदास को विधानसभा सचिवालय के निर्वाचन अधिकारी-अतिरिक्त सचिव आर शांति ने विधिवत निर्वाचित घोषित किया।
द्रमुक के सहयोगियों में डीएमडीके और कांग्रेस शामिल है, जबकि पीएमके अन्नाद्रमुक की सहयोगी पार्टी है।
द्रमुक से एनआर एलंगो, तिरुचि एन शिवा, एंथियूर पी सेल्वारासु, कनिमोझी एनवीएन सोमू और अन्नाद्रमुक से एम थंबीदुरई और टीएमसी (मूपनार) के नेता जीके वासन दो अप्रैल, 2026 को अपने कार्यकाल की समाप्ति पर सेवानिवृत्त होंगे। तिरुचि शिवा और थंबीदुरई को फिर से चुना गया है।
अधिकारी ने कहा, छह के नामांकन वैध पाए गए और नियमों के अनुसार स्वीकार किए गए और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
पीएमके के संस्थापक एस रामदास के सहयोगी स्वामीनाथन का आवेदन भी खारिज किए गए नामांकनों में शामिल है।
भाषा संतोष नरेश
नरेश