राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर बातचीत, अवध यूनिवर्सिटी में आज पहली बैठक

राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर बातचीत, अवध यूनिवर्सिटी में आज पहली बैठक

राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर बातचीत, अवध यूनिवर्सिटी में आज पहली बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 13, 2019 2:02 am IST

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद को मध्यस्थता से सुलझाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मध्यस्थता के लिए बनाई गई टीम अयोध्या पहुंच चुकी है। आज अवध यूनिवर्सिटी में पैनल की पहली बैठक होगी। पैनल को मध्यस्थता की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 8 सप्ताह का समय दिया गया है।

ये भी पढ़ें:बोइंग 737 मैक्स8 की उड़ान पर भारत में लगी रोक, 6 महीने में दो हादसे

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या विवाद का मामला मध्यस्थों को सौंप दिया था। इसके लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है। जस्‍टिस फकीर मुहम्मद खलीफुल्‍ला मध्‍यस्‍थता पैनल की अध्‍यक्षता करेंगे। इसमें आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम भी शामिल हैं। ये पैनल हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों से बातचीत से विवाद का हल निकालने की कोशिश करेगा।

पैनल को मध्यस्थता की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 8 सप्ताह का समय मिला है। मध्यस्थता की बातचीत फैजाबाद में होगी। मध्यस्था की प्रक्रिया कोर्ट की निगरानी में होगी और इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।


लेखक के बारे में