Ramgarh Rajrappa Mandir Viral Video : मंदिर में पुलिस की गुंडागर्दी! इस वजह से श्रद्धालु को लाठियों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन!

झारखंड के रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Ramgarh Rajrappa Mandir Viral Video : मंदिर में पुलिस की गुंडागर्दी! इस वजह से श्रद्धालु को लाठियों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन!

Ramgarh Rajrappa Mandir Viral Video / Image Source : X

Modified Date: March 9, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: March 9, 2026 6:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में श्रद्धालु से मारपीट का वीडियो वायरल।
  • दर्शन के लिए आए युवक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट।
  • मामले की जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित।

रामगढ़: Ramgarh Rajrappa Mandir Viral Video  झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों और एक श्रद्धालु के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यहाँ अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु के साथ चार पुलिसकर्मियों ने जमकर मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

पीछे के रास्ते से मंदिर में घुसने को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच जमशेदपुर से आए एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे थे और इसी दौरान मंदिर के पीछे के रास्ते से परिसर में प्रवेश करने की कोशिश को लेकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों के साथ उनका विवाद हो गया। Rajrappa Mandir Maarpeet कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवक की पत्नी और माँ जहाँ एक तरफ युवक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पुलिसकर्मी लगातार उसे पीट रहे हैं।

घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मी निलंबित

इस पूरे मामले का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। Jharkhand Police Viral Video वीडियो में चार पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद जिले के एसपी के आदेश पर मारपीट में शामिल चारों पुलिसकर्मी श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन को निलंबित कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.