जस्टिस रंजन गोगोई अगले सीजेआई नियुक्त, गोगोई देश के 46वें चीफ जस्टिस

Ads

जस्टिस रंजन गोगोई अगले सीजेआई नियुक्त, गोगोई देश के 46वें चीफ जस्टिस

  •  
  • Publish Date - September 14, 2018 / 03:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस रंजन गोगोई को राष्ट्रपति ने कल देश का 46 वां चीफ जस्टिस नियुक्त कर दिया। मौजूदा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को रिटायर होंगे। इसके दूसरे ही दिन जस्टिस गोगोई तीन अक्टूबर को शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के 68 साल के इतिहास में जस्टिस गोगोई के रूप में सुप्रीम कोर्ट को पूर्वोत्तर भारत से पहला चीफ जस्टिस मिलेगा। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जस्टिस गोगोई का कार्यकाल 13 महीने का होगा। वे 17 नवंबर 2019 को रिटायर होंगे। असम में 18 नवंबर 1954 को जन्मे जस्टिस गोगोई ने 1978 में गुवाहाटी हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। फिर यहीं पर 28 फरवरी 2001 को वे स्थायी जज नियुक्त हुए। 23 अप्रैल 2012 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे।

पढ़ें-राफेल घोटाले पर गुलाम नबी के बोल, कहा-आजादी के बाद रक्षा सौदे में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने सितंबर के शुरू में उत्तराधिकारी के तौर पर उनके नाम की सिफारिश भेजी थी। इसी साल 12 जनवरी को चीफ जस्टिस मिश्रा के खिलाफ हुई चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस गोगोई भी शामिल हुए थे और सुर्खियों में आए थे। तब से माना जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर उनके नाम की सिफारिश नहीं की जाएगी। 

 

वेब डेस्ड, IBC24