इटावा-किसी औरत की इज्जत से खेलना उस युवक के लिए इतना घातक होगा उसने सोचा नहीं होगा।अपनी सगी चाची की इज्जत पर हाथ डालने की सजा उसे गुप्तांग काट कर चुकानी पड़ेगी शायद उसने सोचा नहीं था।
मिली जानकारी के अनुसार मामला इटावा के बसरेहर थाने का है। घर में अकेली चाची को देखकर भतीजे ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की इसी दौरान अपनी इज्जत बचाने के लिए चाची ने पास ही पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से युवक का गुप्तांग काट दिया।
ये भी पढ़े –दोस्ती के नाम एसपी ने दागी लगातार तीन चार गोली
इसके बाद महिला ने तत्काल थाना बसरेहर पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर उससे रेप करने की कोशिश की।
WEB TEAM IBC24