घर के बाहर खेल रही 7 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

घर के बाहर खेल रही 7 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्मः Rape of 7 year old minor girl playing outside the house

घर के बाहर खेल रही 7 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

Raisen bus palti

Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 7, 2022 7:52 pm IST

कोटा : राजस्थान के बारां जेल में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में 65 साल के एक बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुयी, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

Read more :  बोल्डनेस के मामले में इस लड़के ने उर्फी जावेद को भी छोड़ा पीछे, शरीर पर सिर्फ पत्ते लटकाकर बनाया वीडियो

हरनावदशाहजी थाने के प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने बृहस्पतिवार दोपहर शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Read more : अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, इस राज्य से होगी शुरुवात, गृहमंत्री करेंगे किताबों का विमोचन 

पुलिस ने बताया कि बच्ची का बयान शुक्रवार को दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले उसकी चिकित्सा जांच करायी गयी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।