युवती के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ads

युवती के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 24, 2021 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

बदायूं (उप्र) ,24 जनवरी (भाषा) बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव का किसान शुक्रवार को अपने खेत गया था, इसके बाद सुबह नौ बजे उसकी बेटी (20) अपने पिता के पास जा रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले विपिन कुमार ने युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि युवती ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों की तहरीर पर मुजरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को बताया कि परिजन की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराकर किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई गई। उन्‍होंने बताया कि रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं आनन्‍द

स्नेहा शोभना

शोभना