पहले युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर पति को भेजा

Ads

पहले युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर पति को भेजा

  •  
  • Publish Date - November 27, 2017 / 10:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

कोलारकर्नाटक के कोलार के श्रीनिवासपुर गांव से एक शर्मनाक और डरावन मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां के जाकिर खान महोल्ला के रहने वाले 25 वर्षीय आरिफ नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को पहले अगुवा किया फिर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दो दोस्तों के सामने उससे रेप किया और उस अश्लील वीडियो को युवती के पति को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पति और पत्नी में जमकर विवाद हुआ और पीडित युवती को पति ने तलाक दे दिया। 

मिस्र की माॅडल ने ऐसे केला खाया कि हो गई जेल, देखिए वीडियो

दरअसल मामले की शुरूआत 2012 में तब हुई जब अपने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिक युवती को कार पेंट गेरेज में काम करने वाले आरिफ नामक युवक ने अपने दो दोस्त सैयद और तौसिफ के साथ मिलकर अगवाकर सुनसान जगह ले गया।

जिसके बाद नाबालिक युवती को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। फिर युवती से रेप कर वीडियो बनाया गया जिसके सहारे नाबालिक को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया जा सके। घटना के बारे में जब युवती ने अपने परिवारजनों को बताया तो बदनामी के डर से युवती को मुंह बंद रखने की सलाह दी गई। फिर साल 2015 में युवती की शादी हैदराबाद के एक मैकेनिक के साथ कर दी गई। 

माॅल में नग्न घूमती रही लड़की, देखें वायरल वीडियो 

लेकिन आरोपी युवक ने किसी तरह युवती के पति का नंबर हासिल कर उसे गंदी तस्वीरें और रेप की बात कहना शुरू किया। लेकिन पीडिता के पति ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यह देख आरोपी ने युवती के पति को वह अश्लील वीडियो भेज दिया जो रेप करते समय उसने बनाया था।

युवती को पति ने तलाक दे दिया। पीडिता आपने पिता के घर रहने लगी लेकिन आरोपी ने फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद तंग आकर युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।  

 

वेब डेस्क, IBC24