तमिलनाडु में अब बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर पर पहुंचाया जाएगा राशन

तमिलनाडु में अब बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर पर पहुंचाया जाएगा राशन

तमिलनाडु में अब बुजुर्गों और दिव्यांगों के घर पर पहुंचाया जाएगा राशन
Modified Date: August 12, 2025 / 10:23 am IST
Published Date: August 12, 2025 10:23 am IST

चेन्नई, 12 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित 21 लाख से अधिक लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाने की योजना का आरंभ करेंगे। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्टालिन यहां ‘‘मुख्यमंत्री थायुमानवर योजना’’ की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत चावल और चीनी सहित राशन की सामग्री इच्छित लाभार्थियों को उनके घर तक पहुंचाई जाएगी।

इस योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन राशन कार्ड धारक लक्षित लाभार्थी हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस योजना से लगभग 20.42 लाख वरिष्ठ नागरिक और 1.27 लाख से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।

इस पहल के तहत, हर दूसरे शनिवार और रविवार को लाभार्थियों के घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित विवरण पहले ही प्राप्त कर लिए गए हैं और संबंधित क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ साझा किए जा चुके हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, कर्मचारी पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाएंगे। इस पहल के तहत उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने की मशीन और ई-पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस जनहितैषी कदम पर सरकार को 30.16 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और सरकार का लक्ष्य समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करना है।’’

भाषा

सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"