अच्छी खबर, आरबीआई ने रेपो रेट में की 0.35 फीसदी की कटौती, घटेगी ईएमआई

Ads

अच्छी खबर, आरबीआई ने रेपो रेट में की 0.35 फीसदी की कटौती, घटेगी ईएमआई

  •  
  • Publish Date - August 7, 2019 / 06:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती का कर दी है। लगातार चौथी बार आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है। आरबीआई अब बैंकों को 5.45 फीसदी पर कर्ज देगा। इस कटौती के बाद रेपो रेट 9 साल में सबसे कम हो गया है।

पढ़ें- एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से हुई थी दो बच्चियों की मौत, गल…

आरबीआई ने पॉलिसी में रिवर्स रेपो रेट में भी बदलाव किया है। रिवर्स रेपो रेट 0.35 फीसदी घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि, CRR में कोई बदलाव नहीं किया गया है। CRR को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।

पढ़ें- सुषमा स्वराज के निधन पर पाकिस्तान से लौटी गीता ने जताया दुख, कहा- मैं अनाथ हो गई

इससे पहले आरबीआई ने तीन बार फरवरी, अप्रैल और जून पॉलिसी में भी रेपो रेट को 0.25-0.25 फीसदी घटा चुका है। शक्तिकांता दास के गवर्नर बनने के बाद यह लगातार चौथी कटौती है। मॉनिटरी पॉलिसी के सभी सदस्यों ने दरें घटाने के पक्ष में वोट किया।

IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप, सीएम कमलनाथ के हाथों बेटियों का सम्मान

 

शीर्ष 5 समाचार