WhatsApp Story New Feature: व्हाट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप्लिकेशन है। बिलियन्स की संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स को पेश करता रहता है। इसी बीच अब वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जिसका इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे। अब यूजर्स को वॉट्सऐप पर स्टोरी देखर सिर्फ रिप्लाई ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह रिएक्शन देने का भी ऑप्शन मिलेगा। ये फीचर कैसे काम करेगा आइए जानते हैं…
वॉट्सऐप पर किसी भी व्यक्ति की स्टोरी पर रिएक्ट करने के लिए सबसे पहले स्टेट्स सेक्शन पर जाएं।
अब जिसका स्टेट्स देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
इसके बाद कमेंट सेक्शन के साइड में बने Heart आइकन पर क्लिक करें। यहां पर आप कोई भी रिएक्शन सलेक्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा इमोजी और अवतार पर क्लिक करें और कोई भी इमोजी या अवतार सर्च करें और सेंड कर दें।
जब आपका रिएक्शन सीन हो जाएगा तो उसका कलर रेड से ग्रिन हो जाएगा।
फिलहाल ये फीचर वॉट्सऐप के बीटा वर्जन पर है जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है।
WhatsApp People Nearby feature
मेटा वॉट्सऐप पर एक और फीचर्स लाने की तैयारी में है। बीते महीनों में वॉट्सऐप बीटा वर्जन पर People Nearby फीचर दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फीचर आस-पास में रखें दो स्मार्टफोन के बीच बिना इंटरनेट के आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकता है। WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा 2.24.9.22 वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस फीचर का बेनिफिट मिलेगा। इस फीचर के माध्यम से इंटरनेट के बिना ही फोटो- वीडियो, डॉक्यूमेंट्स या कोई भी दूसरी फाइल शेयर कर सकेंगे। इसके लिए बस आपको फोन में नीचे दिए गए कुछ सेटिंग करनी होगी..