समरकंद (उज़्बेकिस्तान), 21 सितंबर (भाषा) मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष टीम को 46वें शतरंज ओलंपियाड के छठे दौर में मेजबान उज्बेकिस्तान की टीम से हार का सामना करना पड़ा।
तीसरे बोर्ड पर नोदिरबेक याकुब्बोएव ने जीत हासिल की, जबकि अन्य मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।
पहले बोर्ड पर आर प्रज्ञानानंद ने नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव से और दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी ने जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेला। चौथे बोर्ड पर डी गुकेश और शमसिद्दीन वोखिदोव का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।
लेकिन प्रतियोगिता में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले निहाल सरीन तीसरे बोर्ड पर हार गए जिससे भारत को 1.5-2.5 से पराजय झेलनी पड़ी।
इस हार से भारतीय टीम ने बढ़त गंवा दी है और अब उसे मुकाबले में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत के अब 10 अंक हैं जबकि उज्बेकिस्तान की टीम 12 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है।
वहीं, भारतीय महिला टीम वापसी करने के लिए तैयार थी क्योंकि वह अमेरिका के खिलाफ 2-1 से आगे थी।
कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के मैच ड्रॉ रहे, जबकि सविता श्री एकमात्र ऐसी खिलाड़ी थीं जो जीत हासिल कर सकीं।
भाषा
पंत आनन्द
आनन्द