लाल किला, हुमायूं का मकबरा सहित 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार के लिए अभियान शुरू करेगा

लाल किला, हुमायूं का मकबरा सहित 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार के लिए अभियान शुरू करेगा

लाल किला, हुमायूं का मकबरा सहित 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार के लिए अभियान शुरू करेगा
Modified Date: June 30, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: June 30, 2026 7:34 pm IST

(श्रुति भारद्वाज)

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुब मीनार सहित दिल्ली के 20 संरक्षित स्मारकों को उनके ऐतिहासिक स्वरूप में वापस ढालने के लिए व्यापक संरक्षण अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत 120 अन्य ऐतिहासिक ढांचों की भी मरम्मत और संरक्षण किए जाने की योजना है।

एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि संरक्षण अभियान का मकसद स्मारकों को गुजरते समय, मौसम और प्रदूषण के कारण पहुंचे नुकसान को दूर करके उनका मूल स्वरूप बहाल करना है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए जिन अन्य स्मारकों की पहचान की गई है, उनमें पुराना किला, बेगमपुर मस्जिद, कोटला मकबरा, सिटी वॉल और हौज खास परिसर शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक, कुल मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी के 170 संरक्षित स्मारकों में से लगभग 140 पर जीर्णोद्धार, मरम्मत और संरक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एएसआई ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल लाल किला में ‘नॉर्दर्न सेल’ का मरम्मत कार्य लगभग पूरा कर लिया है और उम्मीद है कि पूरे स्मारक के जीर्णोद्धार का काम स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा हो जाएगा।

‘नॉर्दर्न सेल’ लाल किला परिसर में मौजूद ऐतिहासिक बैरक जैसी संरचनाओं में से एक है। इसका निर्माण मुगल काल में हुआ था और बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान इसे आवासीय उद्देश्यों और प्रशासनिक कार्यों के लिए बदला गया था।

बाद में मरम्मत कार्यों के दौरान इसकी दीवारें सफेद हो गई थीं, जिन्हें लाल बलुआ पत्थर को फिर से लगाकर उनके मूल मुगल-कालीन स्वरूप में लौटाया जा रहा है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में