शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के वास्ते पंजीकरण शुरू : डीयू

Ads

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के वास्ते पंजीकरण शुरू : डीयू

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:07 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई।

विश्वविद्यालय ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया 16 मई से 7 जून तक जारी रहेगी। उसने बताया कि कार्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह से संबंधित टेस्ट पेपर में सीयूईटी-पीजी 2026 के अंकों के आधार पर ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से डिजिलॉकर/एपीआई सेतु प्लेटफॉर्म के माध्यम से उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों और सीयूईटी स्कोर के लिए एक ऑटो-इंटीग्रेशन सुविधा भी शुरू की है।

इसमें कहा गया है कि यह एकीकरण डिजिटल इंडिया पहल के तहत सरकारी सेवाओं के लिए एक समान प्रमाणीकरण तंत्र प्रदान करेगा, साथ ही डेटा सुरक्षा को मजबूत करेगा और दोहराव को कम करेगा, और यह कदम सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

अधिसूचना के अनुसार, स्नातक पाठ्यक्रमों के तीसरे या चौथे वर्ष में पढ़ रहे छात्र दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, बशर्ते वे कार्यक्रम-विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप