दिल्ली के बिजली ग्रिड को 50 वर्षों के लिए तैयार कर रहे: रेखा गुप्ता

Ads

दिल्ली के बिजली ग्रिड को 50 वर्षों के लिए तैयार कर रहे: रेखा गुप्ता

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 01:31 PM IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को चांदनी चौक में बिजली के तारों को जमीन के नीचे करने की परियोजना का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार अगले 50 साल के लिए शहर की बिजली आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

गुप्ता ने बताया कि कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस, जामा मस्जिद रोड और नयी सड़क समेत पुरानी दिल्ली के 28 इलाके बिजली के लटकते तारों से मुक्त हो जाएंगे। इस परियोजना की लागत 160 करोड़ रुपये है।

उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, जिसका सीधा असर बिजली की मांग पर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ऐतिहासिक टाउन हॉल भवन को स्मारक के रूप में पुनर्जीवित करेगी।

भाषा

जितेंद्र नोमान

नोमान