पद्म भूषण, पद्म श्री समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों सम्मानित जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पद्म भूषण, पद्म श्री समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों सम्मानित जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
पणजी, 14 मार्च (भाषा) । जाने-माने चित्रकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लक्ष्मण पाई का रविवार शाम गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि डोना पाउला में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
Read More News: Dial 100 बना आशिकी का अड्डा! महिला कर्मचारियों से अश्लील बातें करते हैं मनचले, तो कोई कहता है रिचार्ज करा दो
वर्ष 1926 में गोवा में जन्मे पाई को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पाई की निधन पर दुख व्यक्त किया।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा
उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ऊँ शांति।’
Read More News: राजातालाब इलाके में चाकूबाजी, गोलू अंडा और डिक्कू वर्मा ने युवक को मारी चाकू, हुए फरार

Facebook


