मध्य कोलकाता के कुछ हिस्सों में दो मई तक रैलियों और विरोध-प्रदर्शनों पर लगा प्रतिबंध

Ads

मध्य कोलकाता के कुछ हिस्सों में दो मई तक रैलियों और विरोध-प्रदर्शनों पर लगा प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 07:07 PM IST

कोलकाता, पांच मार्च (भाषा) सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंकाओं को रोकने के लिए कोलकाता पुलिस ने मध्य कोलकाता के कुछ हिस्सों में 60 दिनों के लिए रैलियों, प्रदर्शनों और अन्य प्रकार की सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लागू किया गया है।

इसमें कहा गया है कि यह प्रतिबंध चार मार्च से दो मई तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा।

यह आदेश विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जारी किया गया है, जिसमें दावा किया कि हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शांति भंग हो सकती है।

इस आदेश में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के किसी भी गैरकानूनी जमावड़े पर रोक लगाई गई है और निर्दिष्ट क्षेत्र में लाठी या किसी भी घातक या खतरनाक हथियार को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस ने कहा कि व्यापक जनहित को देखते हुए ये प्रतिबंध आवश्यक थे।

भाषा शफीक नरेश

नरेश