MP Weather Update Today / Image Source : AI GENERATED
इंदौर : MP Weather Update Today पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में निवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शहर का तापमान 43 डिग्री से गिरकर अब 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार अनुमान लगाया है की इंदौर का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आपको बता दें की पिछले 15 दिनों से इंदौर का तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ( Indore Temperature 46 Degrees )अनुमान जताया गया है कि इस बार इंदौर का पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने को कहा है। विभाग ने विशेष रूप से सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 के बीच लोग अपने घरों से बाहर न निकलें, ताकि लू और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।
बता दें की अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ( Indore Weather Forecast Today )दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।
MP Weather Update Today मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए आज 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें छिंदवाड़ा,खजुराहो (छतरपुर),नौगाँव (छतरपुर) शामिल है। बात करें जिले की तो सबसे गर्म खजुराहों रहा है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।