Waqf Amendment Bill in Rajya Sabha: “वक्फ संशोधन बिल नए सवेरे की तरह है’ राज्यसभा में रिजिजू बोले- शिया, सुन्नी, बोहरा सब रहेंगे वक्फ बोर्ड में
“वक्फ संशोधन बिल नए सवेरे की तरह है’ Rijiju said in Rajya Sabha- Shia, Sunni, Bohra all will be in Waqf Board

नई दिल्लीः Waqf Amendment Bill in Rajya Sabha वक्फ संशोधन बिल 2024 बुधवार को लोकसभा में पास हो गया है। गुरुवार को इसे राज्यसभा में चर्चा के लिए पेश किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- वक्फ संशोधन बिल पर बनाई गई जॉइंट कमेटी ने 10 शहरों में जाकर अपना समय दिया है। आज में कमेटी के हर मेंबर को धन्यवाद देना चाहता हूं। अंत में सभी बोलने वालों को भी धन्यवाद दूंगा। सदन में तो मंत्री के रूप में बोल रहा हूं। जो अच्छा काम करेगा, उसे तारीफ भी मिलेगी। जिनकी इच्छा के लिए कर रहा हूं, उनसे भी तारीफ मिलेगी।
सच्चर कमेटी की रिपोर्ट 2006 में पेश की गई
Waqf Amendment Bill in Rajya Sabha रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- सच्चर कमेटी की रिपोर्ट 2006 में पेश की गई। कहा- पहली- वक्फ बोर्ड को डिजिटल होना चाहिए। 4.9 लाख प्रॉपर्टी है। इनकी इनकम 163 करोड़ है। अगर एफिशिएंटली मैनेज करते तो इनकम 12 हजार करोड़ होनी थी। 8.72 लाख प्रॉपर्टी है। इसकी इनकम का हम लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते। आज आप मार्केट रेट के हिसाब से अनुमान लगा सकते हैं। सच्चर कमेटी ने कहा कि बंद कमरे में जो होता है, इसे बाहर आना चाहिए। महिलाओं और बच्चों के लिए खास कदम उठाना चाहिए।
पुरानी कमेटी ने भी कई मुद्दे रिकमंड किए थे
रिजिजू ने कहा- इसके बाद जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी का गठन हुआ। के रहमान खान अध्यक्ष बने। उन्होंने कई मुद्दे रिकमंड किए थे। कहा- वक्फ बोर्ड का इन्फ्रा काफी नहीं है। सारा झंझट मुतवल्ली पर केंद्रित है। डॉक्यूमेंटेशन के बारे में कहा गया। इसे डिजिटलाइजेशन के बारे में भी कहा गया। वक्फ प्रॉपर्टी किस तरह से लीज हो सकती है, इसका भी सुझाव दिया गया। तीन कमेटियों ने वक्फ बोर्ड को लेकर सुझाव दिए गए थे, हमने सभी को शामिल किया है। मोदी जी के नेतृत्व में हम ये बड़ा बिल लेकर आए हैं। हमने कई स्टेटमेंट्स सुने हैं। हम कोई बड़ा कदम नहीं उठा रहे हैं।
एक करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले हैं
किरेन रिजिजू बोले- 1954 में वक्फ एक्ट पास हुआ। वहां से स्टेट में वक्फ का प्रस्ताव पास हुआ। 1995 में सबसे विस्तृत बिल आया। हम इसी में संशोधन कर रहे हैं। ऐसा क्या हुआ कि हमें मेजर अमेंडमेंट लाना पड़ा। 2014 में चुनाव आने वाला था। UPA सरकार ने कदम उठाया कि बदलाव होना चाहिए। उस समय 14 राज्य और बाकी केंद्रशासित प्रदेशों से बात हुई। अब एक करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले हैं।
हमें ये सुझाव चाहिए कि वक्फ को ताकतवर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं
रिजिजू ने कहा- यहां कहा गया है कि हम जो कदम उठा रहे हैं, उससे मुस्लिमों को नुकसान होगा। ये गैरकानूनी है। मुसलमानों का हक छीना जा रहा है। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि ये आरोप गलत हैं। इसका क्रिएशन, बेनीफीशियरी मुस्लिम ही रहेगा। ये मुस्लिमों के हाथ भी रहेगा। वक्फ धार्मिक पर्पज के लिए ही क्रिएट किया जाता है। वो मुस्लिम ही होगा। ये सवाल ही नहीं उठता कि इसमें नॉन-मुस्लिम मैनेजमेंट करेगा। हमें ये सुझाव चाहिए कि वक्फ को ताकतवर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। हमने जो प्रावधान किया है, उसमें ट्रांसपेरेंसी, अकाउंटेबिलिटी और एफिशिएंसी को ध्यान में रखा है। हम किसी की धार्मिक भावना को चोट नहीं पहुंचा रहे। गरीब से गरीब मुसलमान जकात क्रिएट करता है। हम इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे। हम मुस्लिमों के किसी तौर-तरीके में दखलंदाजी नहीं करने जा रहे। केरल हाईकोर्ट ने कहा था- वक्फ बोर्ड प्योर बॉडी है। यह मुस्लिमों के लिए है।
शिया, सुन्नी, बोहरा सब वक्फ बोर्ड में रहेंगे
Waqf Amendment Bill in Rajya Sabha: रिजिजू ने कहा- 2013 में कमेटी बनी थी। 5 मार्च 2014 को आनन-फानन में दिल्ली में सबसे प्राइम 123 प्रॉपर्टी को दिल्ली वक्फ बोर्ड को सौंप दिया था। ये मामला अर्बन मिनिस्ट्री में आता है। इसके बाद 2000वें संशोधन में कहा गया कि कोई भी वक्फ क्रिएट कर सकता है। हमने इसमें अमेंडमेंट किया कि कोई भी आदमी 5 साल से इस्लाम का पालन करता है, वह वक्फ क्रिएट कर सकता है। हम कह रहे हैं कि मुस्लिमों में जितने भी सेक्ट (शिया, सुन्नी, बोहरा) हैं, वे सब वक्फ बोर्ड में रहेंगे। रिजिजू बोले- हम जो आज बिल लेकर आए हैं, वह एक नए सवेरे की तरह है। इसमें नाम पर भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हमने इस नाम दिया है- UMMEED (उम्मीद।)
https://www.youtube.com/watch?v=tDwm_VCycDk&pp=0gcJCb8Ag7Wk3p_U
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ संशोधन बिल 2024 का उद्देश्य वक्फ बोर्ड को डिजिटल बनाना, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना, और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार लाना है। इसमें वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली में बदलाव, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कदम, और वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन करने के लिए कई सुझाव शामिल हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rijiju said in Rajya Sabha- Shia, Sunni, Bohra all will be in Waqf Board

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm