जयपुर, 15 फरवरी (भाषा) राजस्थान के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के साथ सर्दी का असर कम हो गया है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में (35.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में (8.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि डूंगरपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 32, जैसलमेर में 32.8, चित्तौड़गढ़ में 32.2, भीलवाड़ा में 32, उदयपुर में 31.8, जोधपुर में 31.7, नागौर में 31.4, दौसा, बारां एवं कोटा में 30.1 डिग्री, चूरू में 30, वनस्थली (टोंक) में 30.6 और अजमेर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्र के अनुसार, 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
भाषा कुंज नेत्रपाल सिम्मी
सिम्मी