ऋषिकेश : गंगा में डूबा दिल्ली का पर्यटक

Ads

ऋषिकेश : गंगा में डूबा दिल्ली का पर्यटक

  •  
  • Publish Date - June 16, 2023 / 04:19 PM IST,
    Updated On - June 16, 2023 / 04:19 PM IST

देहरादून, 16 जून (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट सच्चा धाम में शुक्रवार को दिल्ली का एक पर्यटक गंगा नदी में डूब गया।

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय देवनारायण यादव के डूबने की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यादव दिल्ली का रहने वाला है और कबाड़ी की दुकान चलाता है। वह तीन अन्य लोगों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था और गंगा नदी में स्नान करने के दौरान वह पानी के तेज बहाव की वजह से डूब गया।

भाषा दीप्ति धीरज

धीरज