राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा चुनाव के वक्त पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी, कांग्रेस ने किया पलटवार

Ads

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा चुनाव के वक्त पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी, कांग्रेस ने किया पलटवार

  •  
  • Publish Date - November 16, 2020 / 08:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

पटना, 16 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच उसके सहयोगी दल राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि महागठबंधन के लिये कांग्रेस बाधा बनी। टीवी चैनलों पर तिवारी का यह बयान प्रसारित होने के बाद राजद से उन्हें बाहर किये जाने की मांग उठने लगी है। तिवारी ने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस बाधा की तरह रही।

read more : नीतीश के शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार करेगा राजद, कांग्रेस भी नहीं ह…

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव तो 70 सीटों पर लड़ा, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं और चुनाव के वक्त राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी केवल तीन दिन के लिए बिहार आए और प्रियंका गांधी तो आई ही नहीं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बिहार से सरोकार नहीं था, वे लोग यहां आए। राजद नेता ने कहा कि जब चुनाव पूरे जोर-शोर से चल रहा था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे।

read more :हिमाचल प्रदेश में एक वाहन के खड्ड में गिरने से बिहार के सात मजदूरों की मौत

तिवारी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि तिवारी राजद के आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं और उनकी भाजपा एवं जदयू से मिलीभगत है तथा वह उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी जी, राजद नेता शिवानंद तिवारी पर लगाम लगाएं। हमें राजद नेता का कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर गिरिराज सिंह और शहनवाज हुसैन जैसी भाषा बोलना स्वीकार नहीं।’’

read more : भाजपा ने गुपकर घोषणापत्र गठबंधन को ‘गुप्तचर गठबंधन’ बताया, साधा कां…

मिश्रा ने कहा कि गठबंधन का एक धर्म होता है, जिसका पालन सभी पक्षों को करना चाहिए । वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शिवानंद तिवारी की टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय है और उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है ।